*फसल क्षति का आकलन करा राहत आयुक्त कार्यालय को 02 दिवस के अंदर भेजी जाय सूचना* - प्रभु एन सिंह

अन्य खबरे , 419

लखनऊः  20 मार्च, 2023 

राहत आयुक्त श्री प्रभु एन सिंह ने प्रदेश के समस्त जिला अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वर्तमान में जिस जनपद में वर्षा / ओलावृष्टि हुई है, जिसके कारण जनहानि पशुहानि या मकानक्षति हुई है तो पीडित परिवार को राहत अनुदान राशि तत्काल उपलब्ध करा दी जाय तथा यदि कृषकों की फसल क्षति भी हुई है, तो तत्काल टीमें बनाकर फसल क्षति का आंकलन करा लिया जाय तथा राहत आयुक्त कार्यालय को सूचना 02 दिवस के अंदर प्रेषित की जाय ताकि कृषकों को कृषि निवेश अनुदान प्रदान किया जा सके।
     उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा राज्य आपदा मोचक निधि की सहायता दरें संशोधित किये जाने के संबंध में निर्देश समस्त जिलों को पूर्व में ही प्रेषित किये जा चुके हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top