विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने होली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके सुख-समृद्धि की कामना की

अन्य खबरे , 305

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान सभा के मा0 अध्यक्ष श्री सतीश महाना ने होली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके सुख-समृद्धि की कामना की है।

श्री महाना ने अपने संदेश में कहा है कि होली का अपना सांस्कृतिक महत्व है। इससे  एक ऐसे प्राकृतिक परिवेश की रचना होती है, जो मधुमय व रसमय है। होली एक ऐसा अद्वितीय पर्व है जो  सृजन के बहुआयामों से जुड़ा होने के साथ-साथ सामुदायिक बहुलता के आयाम से जुड़ा हुआ है। यह पर्व हमें राष्ट्रीय एकता, आपसी सौहार्द एवं भाई-चारा बनाये रखने के साथ ही भारतीय संस्कृति की रक्षा की प्रेरणा देता है।

Related Articles

Comments

Back to Top