विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने छठ महापर्व के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं

अन्य खबरे , 235

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश विधानसभा  अध्यक्ष सतीश महाना  ने छठ महापर्व के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए उनके सुख समृद्धि की कामना की है I 
विधानसभा अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा कि छठ पूजा धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था का लोकपर्व है। हमारा देश पर्वो व्रतों, परम्पराओं और रीति-रिवाजों का देश है। छठ एक ऐसा पर्व है , जिसमें हम उस देवता को देखते है जो जीवन का आधार हैं, इस अनूठे पर्व में डूबते और उगते दोनों ही रूप में सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। भारत में सूर्योपासना ऋग्वैदिक काल से ही होती आ रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top