अरविंद केजरीवाल के बयान पर असमंजस में हिन्दू धर्मगुरु

अन्य खबरे , 323

अयोध्या। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के द्वारा भारतीय करेंसी पर महात्मा गांधी के बगल गणेश और लक्ष्मी की तस्वीर होने के बयान से सियासी सरगर्मियां तेज हो गई लेकिन धार्मिक आस्था और धर्म से जुड़े होने से अयोध्या संतो के अलग-अलग रुख नजर आ रहे हैं। जान संत इस मामले पर धार्मिक आस्था को आहत न पहुंचाने की बात कर रहे हैं तो ही कुछ संतों का मानना है कि या देश और राष्ट्र की भावना है इसलिए नोट पर भी भगवान के चित्र होना सही बताया है।रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने जो कहा है वह गलत है भगवान गणेश और माता लक्ष्मी हमारे इष्ट देवता हैं कहीं पर भी हमारे इष्ट देव की चित्र ना लगाई जाए आचार्य सत्येंद्र दास ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नसीहत देते हुए कहा कि उनको राजनीति करना है तो वह और जगहों पर राजनीति करें देवी देवताओं को सन लिप्त कर राजनीति ना करें अरविंद केजरीवाल ने जो कहा की नोट पर महात्मा गांधी के साथ लक्ष्मी और गणेश की भी प्रतिमा लगाई जाए वह गलत है इसका मैं घोर निंदा करता हूं हम यही चाहेंगे कहीं पर हमारे इष्ट देवताओं का चित्र ना लगाया जाए अरविंद केजरीवाल के बयान का हम घोर निंदा करते हैं और खुलकर विरोध करते हैं।वही तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगतगुरु परमहंसाचार्य ने अरविंद केजरीवाल के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल ने जो कहा है की भारतीय मुद्रा में लक्ष्मी और गणेश का तस्वीर लगाया जाए मैं अरविंद केजरीवाल के बयान का समर्थन करता और भारत सरकार से यह आग्रह करता हूं एक तरफ भगवान राम और एक तरफ लक्ष्मी गणेश की फोटो भारतीय मुद्रा पर होनी चाहिए यही हमारी संस्कृति है विरोध देश विरोधी विचारधारा का होना चाहिए न की किसी पार्टी और न किसी व्यक्ति का इसलिए अरविंद केजरीवाल के बयान का मैं समर्थन करता हूं।

Related Articles

Comments

Back to Top