पशुधन मंत्री श्री धर्मपाल सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की

जनपत की खबर , 332

लखनऊ।

उत्तर प्रदेश के पशुधन, दुग्ध एवं अलप्संख्यक कल्याण विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री धर्मपाल सिंह ने  देश के पूर्व रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके परिजनों के प्रति शोक एवं हार्दिक संवेदनायें व्यक्त की है। 
श्री धर्मपाल जी ने एक शोक संदेश में कहा है कि स्व0 श्री मुलायम सिंह के निधन से देश और प्रदेश की राजनीति के पटल पर एक अपूर्णीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। राजनीति में उनके अमूल्य योगदान को हमेशा याद किया जाएगा
श्री  सिंह ने स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी को नमन कर भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे। श्री धर्मपाल सिंह ने स्वर्गीय मुलायम सिंह के परिवारजनों और समर्थकों  के प्रति गहरी सहानुभूति एवं संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा के शांति की कामना की है।

Related Articles

Comments

Back to Top