वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का निधन, रविवार होगा अंतिम संस्कार

जनपत की खबर , 565

लखनऊ।

वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का 67 वर्ष की उम्र में दिल्ली में निधन हो गया है. उनकी बेटी और अभिनेत्री मल्लिका दुआ ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए निधन की पुष्टि की है. विनोद दुआ का अंतिम संस्कार कल लोधी श्मशान घाट में होगा. मल्लिका दुआ ने अपने पिता की एक तस्वीर साझा की और लिखा, हमारे निडर और असाधारण पिता, विनोद दुआ का निधन हो गया है. उन्होंने एक अद्वितीय जीवन जिया, दिल्ली की शरणार्थी कॉलोनियों से 42 वर्षों तक वह पत्रकारिता की उत्कृष्टता के शिखर तक बढ़ाते हुए हमेशा सच बोलते रहे. वह अब हमारी मां, उनकी प्यारी पत्नी चिन्ना के साथ स्वर्ग में हैं, जहां वे गाना, खाना बनाना, यात्रा करना एक-दूसरे के लिए जारी रखेंगे।

Related Articles

Comments

Back to Top