रेलवे ट्रैक पर एक युवक की क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी

जनपत की खबर , 473

लखनऊ। स्थानीय थाना क्षेत्र के उदयपुर के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक की क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फ़ैल गयी। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है स्थानीय लोगों के मुताबिक उदयपुर के पास से गुजरी रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव पाया गया जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। निगोहां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नन्द किशोर ने बताया कि युवक की उम्र देखने में 26 वर्ष की होगी । बताया कि मिलें अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त कराने की बहुत कोशिश की गई पर शिनाख्त नहीं हो सकी । पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी है और मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top