अंतर्जनपदीय बाइक व कार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

जनपत की खबर , 407

लखनऊ। लखनऊ सरोजनीनगर में पुलिस ने अंतर्जनपदीय बाइक व कार चोरी करने वाले अपराधियों को गिरफ्तार के पर्दाफाश किया है ।पुलिस द्वारा किए गए पर्दाफाश में चार बाइक ,एक कार व दो मोबाइल फोन बरामद किए है ।सरोजनी नगर के मदीना मस्जिद के पीछे निकट डायमंड हॉस्टल ,रुस्तम बिहार कालोनी निवासी मोहम्मद यूसुफ पुत्र सिराज व राजधानी के थाना ठाकुरगंज के मुस्टी गंज सुनार वाली गली मस्जिद व थाना काकोरी के दुबग्गा स्थित अतीक के मकान में किराए निवासी कौशल किशोर पुत्र संदीप कुमार रस्तोगी को बीती चौदह जुलाई की रात करीब 23,45 बजे टी एस मिश्रा अस्पताल के सामने कालिया खेड़ा जाने वाले रोड के मोड़ से गिरफ्तार किया है ।गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि हम लोग जिले व अन्य जनपदों में कई थाना क्षेत्र में चोरी कर चुके है और जेल भी का चुके है ।चोरी किए गए वाहनों को आस पास खड़े वाहनों को चोरी कर चलते फिरते लोगो को बेंच देते है ।बिक्री के बाद मिले धन को आपस में बांट लेते है ।जिसस भरण पोषण होता है ।आरोपियों केखिलाफ सरोजनी नगर व कृष्णा नगर के साथ ठाकुरगंज ,ताल कटोरा में कई धाराओं मुकदमा दर्ज है ।इन्हे थाना प्रभारी महेंद्र सिंह के साथ ही उपनिरीक्षक व कई पुलिस कर्मी शामिल थे ।

Related Articles

Comments

Back to Top