निजी कॉलेजों में बीएड की फीस 11 हजार रुपए कम की गई:दिनेश शर्मा

जनपत की खबर , 303

लखनऊ।
प्रदेश सरकार ने निजी कॉलेजों व संस्थानों में बीएड की फीस लगभग 11 हजार रुपये कम कर दी है। बीएड द्विवर्षीय पाठ्यक्रम के लिए 2021-22 के सत्र में पहले वर्ष के लिए 45000 रुपये और दूसरे वर्ष के लिए 25000 रुपये निर्धारित किया गया है।यह जानकारी उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने दी है। इसके साथ ही एकीकृत चार वर्षीय बीएड कोर्स के लिए प्रतिवर्ष 30000 रुपये निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कारण आय में आई कमी के चलते और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में पिछड़े/वंचित/गरीब वर्ग के अभ्यर्थियों को व्यवसायिक शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किए जाने पर जोर दिया गया है।

Related Articles

Comments

Back to Top