**राजघाट पर प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, सर्व-धर्म प्रार्थना में हुए शामिल**

जनपत की खबर , 37

**नई दिल्ली।** महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री मोदी ने गांधी समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद आयोजित **‘सर्व-धर्म प्रार्थना सभा’** में भी सहभागिता की।
 
इस अवसर पर राजघाट परिसर में श्रद्धा और आध्यात्मिकता का वातावरण रहा। सर्व-धर्म प्रार्थना के माध्यम से महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, शांति और मानवता के संदेश को स्मरण किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा गांधी के आदर्शों और उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान को नमन किया।

Related Articles

Comments

Back to Top