**ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर जंतर-मंतर में प्रदर्शन, दिल्ली में सुरक्षा कड़ी**

जनपत की खबर , 36

 **नई दिल्ली।** मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है। एहतियात के तौर पर जंतर-मंतर और नई दिल्ली इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है तथा आवाजाही पर भी प्रतिबंध लगाए गए हैं।
 
प्रदर्शन के मद्देनजर **नई दिल्ली जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163** लागू की गई है। पुलिस के मुताबिक जंतर-मंतर पर किसी भी प्रकार के धरना-प्रदर्शन या मार्च की अनुमति नहीं दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए इलाके में बैरिकेडिंग की गई है।
 
### **11 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद**
 
सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने केंद्रीय दिल्ली के 11 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास की सुविधा बंद कर दी है। प्रभावित स्टेशनों में **जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, राजीव चौक, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस, लोक कल्याण मार्ग, INA, चावड़ी बाजार, रामकृष्ण आश्रम मार्ग और नई दिल्ली** शामिल हैं।
 
हालांकि, कुछ प्रमुख स्टेशनों पर **इंटरचेंज सुविधा जारी** रखी गई है। इनमें राजीव चौक, मंडी हाउस, नई दिल्ली और केंद्रीय सचिवालय शामिल हैं।
 
### **जंतर-मंतर के आसपास आवाजाही पर भी असर**
 
प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर, संसद मार्ग, कनॉट प्लेस और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पुलिस ने लोगों से प्रभावित क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचने और यात्रा से पहले वैकल्पिक मार्ग की योजना बनाने की अपील की है।
 
प्रदर्शन को लेकर विपक्षी दलों और विभिन्न संगठनों की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई जा रही है। यह मांग चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर उठाए जा रहे सवालों से जुड़ी है।

Related Articles

Comments

Back to Top