गांधी और शास्त्री केवल देश के नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के अनमोल रत्न हैं : शिशिर

अन्य खबरे , 30

लखनऊ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की आज जयंती के अवसर पर खादी बोर्ड के CEO शिशिर (IAS) द्वारा खादी बोर्ड परिसर में माल्यार्पण करके दोनों भारत रत्नों की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर  उपस्थित रहे खादी बोर्ड के समस्त वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सीईओ शिशिर ने संबोधित किया। इस अवसर पर सीईओ शिशिर ने कहा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री देश के ही नहीं बल्कि दुनिया के अनमोल रत्न हैं। इन दोनों महापुरुषों के नाम पर पूरी दुनिया के लोग गर्व करते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि जब तक सूरज और चांद रहेगा तब तक इन दोनों महापुरुषों को पूरी दुनिया याद करती रहेगी।

Related Articles

Comments

Back to Top