उत्तर भारत में झमाझम मॉनसूनी बारिश के आसार

जनपत की खबर , 416

लखनऊ।
उत्तर पश्चिम राज्य में इस बार मानसूनी बारिश अच्छी होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार को मानसून को लेकर दूसरा पूर्वानुमान जारी करते हुए यह बात कही। इसमें कहा गया है कि देश के उत्तर-पूर्वी हिस्से में इस बार सामान्य से थोड़ी कम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ. महापात्र ने कहा कि देश में मानसून सामान्य रहेगा। जून से सितंबर के चार महीनों के दौरान सामान्य के 96-104 फ़ीसदी बारिश होने की संभावना है। चार महीनों की सामान्य बारिश 88 सेंटीमीटर होती है। इस प्रकार मानसून देशभर में सामान्य रहेगा। लेकिन दूसरी भविष्यवाणी में देश के चार हिस्सों के लिए अलग-अलग पूर्वानुमान जारी किए गए हैं। इसमें कहा गया है कि उत्तर पश्चिम राज्यों यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू कश्मीर, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा तथा राजस्थान में बारिश 92-108 फीसदी के बीच होगी।

Related Articles

Comments

Back to Top