लखनऊ में 2 फर्जी GST अधिकारी गिरफ्तार
जनपत की खबर May 27, 2021 at 12:21 PM , 385लखनऊ में 2 फर्जी अधिकारी गिरफ्तार
फर्जी GST अधिकारी बनकर करते थे ठगी
खुद को GST विभाग का बताते थे असिस्टेंट कमिश्नर
रेमडेसिविर की करते थे कालाबाज़ारी
कार में भारत सरकार लिखवाकर और नीली बत्ती लगाकर मेडिकल फर्म और मेडिकल स्टोर पे मारते थे छापा
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से फर्जी ID कार्ड बरामद
रितेश उपाध्याय और अखंड प्रताप लखनऊ में अरेस्ट
बड़े गैंग के 2 सदस्य को PGI पुलिस ने किया गिरफ्तार
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में पुलिस ने दो फर्जी अधिकारी को गिरफ्तार किया है. ये फर्जी GST अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करते थे. दोनों खुद को GST विभाग का असिस्टेंट कमिश्नर बताते थे. साथ ही रेमडेसिविर की कालाबाजारी भी करते थे.फर्जी अधिकारी अपनी कार में भारत सरकार लिखवाकर और नीली बत्ती लगाकर मेडिकल फर्म और मेडिकल स्टोर में छापा मारते थे. गिरफ्तार आरोपियों के पास से फर्जी आईडी कार्ड बरामद किया गया है. पीजीआई पुलिस ने बड़े गैंग के दो सदस्य रितेश उपाध्याय और अखंड प्रताप को अरेस्ट किया है. पुलिस ने रितेश उपाध्याय और अखण्ड प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया है. ये दोनों अपने को इनकम टैक्स विभाग का असिस्टेंट कमिश्नर बताते थे. नीली बत्ती लगी कार से कोरोना की उपयोगी दवाइया और रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते थे. दो दिन पहले इनके साथियों को गाजीपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था. आरोपियों के पास से कई इंजेक्शन बरामद हुए. आरोपियों से पूछताछ के बाद इन दोनो फर्जी अधिकारियो की करतूत उजागर हुई.






_page-0001.jpg)
























Comments