आजाद भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने काली पट्टी बांध किया विरोध प्रदर्शन।
जनपत की खबर May 26, 2021 at 10:59 AM , 461लखनऊ। आजाद भारतीय किसान यूनियन द्वारा राष्ट्रपति संबोधित ज्ञापन युवा अध्यक्ष श्याम जी मिश्रा एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता कौशल किशोर सिंह ने मड़ियांव उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह को सौपा साथ ही संबंधित अधिकारियों पर अपनी मांगों को पहुंचाने की बात भी कही साथ ही काली पट्टी बांधकर पदाधिकारियों ने विरोध भी जताया साथ ही युवा अध्यक्ष श्याम जी मिश्रा ने कहा कि आज छह माह पूरे हो गए फिर भी सरकार कुछ सुनने को तैयार नहीं यदि किसानों के प्रति सरकार का यही अड़ियल रवैया रहा तो वह दिन दूर नहीं जब किसान एकत्रित होकर अपनी ताकत को दिखाएंगे साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत आजाद के निर्देशों का पालन करते हुए हमारा संगठन किसानों की हर प्रमुख लड़ाई को लड़ने का कार्य करेगा चाहे वह सरकार से हो या किसी सरकार के अधिकारी या कर्मचारी से हो जब जब किसानों को सताने का कार्य किया जाएगा तब हमारा आजाद भारतीय किसान यूनियन मैदान में उतरकर इसी तरह से सभी का सामना करेगा इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता कौशल किशोर सिंह ने कहा कि सरकार किसानों को 50% छूट के साथ बीज, खाद, यूरिया सब उपलब्ध कराएं साथ ही डीजल पेट्रोल व घरेलू गैस पर बढ़े हुए दाम वापस ले किसानों पर दर्ज मुकदमा वापस ले कृषि केंद्रों पर सभी किसानों की सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद कर किसानों को लाभ उठाएं यदि सरकार द्वारा इस तरह के कदम नहीं उठाए जाते तो आगामी समय में हमारा आजाद भारतीय किसान यूनियन अपनी आवाज को बुलंद करता रहेगा इस अवसर पर प्रमुख रूप से मंडल उपाध्यक्ष कुसुमलता, मंडल प्रभारी गीता, मंडल सचिव रेनू, जिला अध्यक्ष विमला सोनी सहित अन्य महिला पदाधिकारियों कार्यकर्त पर स्थित रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments