सचिवालय के सात उप सचिवों की तैनाती में फेरबदल, तीन को नए विभागों की जिम्मेदारी

अन्य खबरे , 10

**सचिवालय प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, चार अधिकारियों की तैनाती यथावत**
 
**लखनऊ।** उत्तर प्रदेश सचिवालय के सात उप सचिवों की तैनाती में फेरबदल किया गया है। सचिवालय प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार विनोद त्रिपाठी को राज्य कर विभाग से हटाकर राज्य संपत्ति विभाग भेजा गया है।
 
इसी क्रम में किरन कुमारी को श्रम विभाग से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग में तैनाती दी गई है। अनिल कुमार को गृह विभाग से ग्राम्य विकास विभाग भेजा गया है, जबकि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग में तैनात अभिजीत को गृह विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
 
वहीं, अरुण कुमार को वित्त विभाग, अवनीश कुमार सिंह को महिला कल्याण विभाग और अभय कुमार त्रिपाठी को कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग में यथावत रखा गया है।

Related Articles

Comments

Back to Top