प्रदेश के सभी सरकारी विभागों में 6 माह के लिए हड़ताल पर रोक
जनपत की खबर May 27, 2021 at 12:33 PM , 708यूपी सरकार ने प्रदेश में एस्मा लगाया
प्रदेश की सभी सरकारी सेवाओं में हड़ताल पर रोक
आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम 1966 के तहत लगाया गया एस्मा
यूपी सरकार के अधीन सभी लोक सेवाएं, प्राधिकरण, निगम समेत सभी सरकारी विभागों में हड़ताल पर रोक
लखनऊ।
यूपी में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण होने तक उत्तर प्रदेश सरकार ने आवश्यक सेवा अधिनियम (असेंशियल सर्विसेस मेंटेनेन्स एक्ट) एस्मा (Esma Act) सभी सरकारी विभागों में अगले छह माह तक लागू कर दिया है। योगी आदित्यनाथ सरकार के इस एक्ट को छह महीने तक और बढ़ाने के प्रस्ताव को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के पास भेजा था। राज्यपाल ने इस फैसले पर अपनी मुहर लगा दी है। सरकार ने स्वास्थ्य तथा ऊर्जा विभाग में संभावित हड़ताल को देखते हुए यह कदम उठाया और प्रदेश में लागू एस्मा को छह महीने के लिए बढ़ा दिया है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण की सेकेंड स्ट्रेन के कारण हर तरफ बढ़ी परेशानी को देखते हुए पहले से लागू एस्मा को छह महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। आवश्यक सेवा अधिनियम के तहत अगले छह महीने तक प्रदेश में हड़ताल पर पाबंदी बरकरार रहेगी।






_page-0001.jpg)
























Comments