गोरखपुर में CM योगी का जनता दर्शन: 125 फरियादियों की सुनीं समस्याएं, बोले - धन के अभाव में नहीं रुकेगा किसी गरीब का इलाज, चिंता मत करिए होगा समाधान

जनपत की खबर , 16

*गोरखपुर।* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने जनता दर्शन किया। इस दौरान उन्होंने 125 लोगों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री एक-एक फरियादी के पास पहुंचे, उनकी शिकायतें जानीं और प्रार्थना पत्र लेकर मौके पर मौजूद अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया कि चिंता मत करिए, सरकार हर समस्या पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कराएगी।

*गंभीर बीमारों को मिला इलाज का भरोसा*

जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर पहुंचे लोगों को मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जरूरतमंद मरीजों के उच्चस्तरीय इलाज के लिए जल्द से जल्द इस्टीमेट तैयार कराकर उपलब्ध कराया जाए।

*अधिकारियों को सख्त निर्देश*

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील रहें। शिकायतों पर तेजी से कार्रवाई करते हुए उनका गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक समाधान कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध और निष्पक्ष तरीके से होना चाहिए।

अलग-अलग मामलों से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण के लिए मुख्यमंत्री ने संबंधित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भेजे। उन्होंने निर्देश दिया कि हर शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई हो और पीड़ित को समाधान से संतुष्ट किया जाए।

Related Articles

Comments

Back to Top