**जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं फरियादें, अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश**
जनपत की खबर Sep 21, 2026 at 12:55 PM , 22**लखनऊ।** मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 21 सितंबर 2026 को अपने सरकारी आवास **5-कालिदास मार्ग, लखनऊ** पर आयोजित जनता दर्शन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने एक-एक फरियादी से उनकी समस्याओं की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को **जन-समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण** सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक प्रकरण का संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ निस्तारण किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के साथ ही फरियादियों को राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।






_page-0001.jpg)
























Comments