नव अंशिका फाउण्डेशन सीजन-3 “गोल्डन गाला अवार्ड 2026” का पोस्टर हुआ रिलीज

अन्य खबरे , 11

गोमती नगर के विराज खंड के नक्षत्र होटल में 24 सितम्बर को “गोल्डन गाला अवार्ड 2026” समारोह में अभिनेत्री सारा खान सेलिब्रिटी गेस्ट होंगी

पायल सिंह की अगुआई में होगी "मंगलमुखी सर्व सुखी कामना से स्वाभिमान की श्री चाल"

लखनऊ 20 सितम्बर। नव अंशिका फाउण्डेशन के सातवें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सीजन-3 “गोल्डन गाला अवार्ड 2026” का आयोजन 24 सितम्बर को गोमती नगर के विराज खंड स्थित नक्षत्र होटल में किया जा रहा है। इस समारोह में स्टार प्लस के बेहद लोकप्रिय धारावाहिक 'सपना बाबुल का... बिदाई' में 'साधना' का मुख्य किरदार निभाने वाली पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस सारा खान को आमंत्रित किया गया है। इस बार की थीम "मंगलमुखी सर्व सुखी कामना से स्वाभिमान की श्री चाल" है। इसमें पायल सिंह की अगुआई में मंगलामुखी की रैम्प वॉक आकर्षण का केन्द्र बनेगी। यह जानकारी रविवार 20 सितम्बर को नक्षत्र होटल में आयोजित पोस्टर रिलीज सेरेमनी में दी गई। 
फाउण्डेशन की निर्देशिका नीशू त्यागी ने संवाददाताओं को बताया कि “गोल्डन गाला अवार्ड 2024” में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को अलंकृत किया जाता है। इस अवसर पर इलेक्ट्रिफाइंग कल्चरल शो भी आकर्षण का केन्द्र बनेगा। यह समारोह शाम छह बजे से शुरू होगा। सीजन-3 “गोल्डन गाला अवार्ड 2026” -फैशन डिजाइनर ओमदीप मोतियानी, मिठाईवाला के ओनर मयंक जायसवाल, लेखक और किस्सागो मोहम्मद बदर, संजना सिंह , अनामिका सिंह, कवि परवेज आलमगीर काजमी, यूनियन बैंक सचिवालय शाखा के मैनेजर शेखर पांडे, अनूप मिश्रा अपूर्व, समाजसेवी अमित श्रीवास्तव सहित विभिन्न अन्य हस्तियों को दिया जाएगा। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों में भारतेन्दु नाट्य अकादमी के पूर्व निदेशक रमेश गुप्ता, आनंदी वाटर पार्क के संस्थापक निदेशक राहुल गुप्ता सहित अन्य को आमंत्रित किया गया है। पोस्टर रिलीज सेरेमनी में समाजसेवी पायल सिंह सहित समाजसेवी पूनम पाण्डेय, नक्षत्र के नीतिश कुमार राज,  नीरज कुमार यादव, नव अंशिका की उपाध्यक्षा नीरा लोहानी, सदस्या सीमा भट्ट, उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के पूर्व कार्यक्रम अधिकारी कमलेश कुमार पाठक ,  फैशन डिजाइनर ओमदीप मोतियानी सहित अन्य विशिष्ट जन उपस्थित रहे।
नीशू त्यागी ने बताया कि नव अंशिका फाण्डेशन बीते सात वर्षों में लखनऊ ही नहीं प्रदेश स्तर पर लगातार सक्रिय है। महिलाओं और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित नव अंशिका फाउण्डेशन हर साल आठ मार्च को ही नहीं बल्कि पूरे मार्च महीने को “महिला माह” के रूप में मनाती हैं। इसमें हर सप्ताह एक आयोजन महिलाओं को समर्पित खास थीम पर आयोजित किया जाता है। इसके साथ ही फाउण्डेशन, “शक्तिस्वरूपा सम्मान” देकर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अमूल्य योगदान देने वाली प्रेरक महिलाओं का अलंकरण भी कर रही है। फाउण्डेशन की ओर से, लखनऊ में आयोजित मिलेट्स महोत्सव से लेकर अयोध्या में हुए रामोत्सव तक में प्रभावी प्रस्तुतियां दी गई वहीं कुंभ और लखनऊ में हुए “भारत अंतरराष्ट्रीय मेगा ट्रेड फेयर” में भी सांस्कृतिक सराहनीय उपस्थिति दर्ज करवायी गई है। इसके साथ ही फाउण्डेशन ने, भारतीय संस्कृति को प्रोत्साहित करते हुए तीज, होली, दीपावली, नवरात्र और दुर्गोत्सव में भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सफलता पूर्वक आयोजन किया है। इसी क्रम में नव अंशिका फाउंडेशन की ओर से “गुलाल टेसुओं संग राम आएंगे” महोत्सव का आयोजन भी किया जा चुका है। कोरोना की वैश्विक विभीषिका के कठिन दौर में भी फाण्डेशन के कदम थमे नहीं। उस दौरान ऑनलाइन आयोजनों के माध्यम से घर-घर में महिलाओं और युवाओं का न केवल प्रदेश स्तरीय विशेषज्ञों के माध्यम से नि:शुल्क करियर के प्रति मार्गदर्शन प्रदान किया गया बल्कि विभिन्न त्योहारों से भी उन्हें जोड़ा गया। रंगकर्म की अलख जगाए रखते हुए “मिसेज आंटी का गड़बड़झाला”, “दी एक्सीडेंटल डेथ ऑफ़ एन अनार्किस्ट", “पार्क” और “लाहौल विला कूवत” जैसे विभिन्न नाटकों का मंचन भी फाउण्डेशन की ओर से समय समय पर करवाया गया है।

Related Articles

Comments

Back to Top