**लखनऊ में पंचायत सहायकों का धरना खत्म, मानदेय बढ़ाकर ₹9 हजार करने का प्रस्ताव CM को भेजा**

अन्य खबरे , 22

**लखनऊ।** पंचायत सहायकों का इको गार्डन में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना खत्म हो गया है। पंचायती राज मंत्री **ओम प्रकाश राजभर** ने धरना स्थल पर पहुंचकर पंचायत सहायकों के मानदेय को **₹6,000 से बढ़ाकर ₹9,000 प्रतिमाह** करने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष भेजे जाने की घोषणा की।
 
पंचायत सहायक **7 सितंबर से इको गार्डन में अनिश्चितकालीन धरने** पर थे। उनकी प्रमुख मांग मानदेय बढ़ाकर **₹30 हजार प्रतिमाह** किए जाने की थी। मंत्री की घोषणा के बाद आंदोलन समाप्त कर दिया गया।
 
### **DBT से सीधे खाते में होगा भुगतान**
 
मंत्री ने बताया कि मानदेय का भुगतान **DBT के माध्यम से सीधे पंचायत सहायकों के बैंक खातों में** किए जाने की व्यवस्था होगी। पंचायत सहायकों को हटाने का अधिकार जिलाधिकारी के स्तर पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत रहेगा।
 
### **महिला सहायकों को मातृत्व अवकाश, मुकदमे वापस लेने का आश्वासन**
 
घोषणाओं में महिला पंचायत सहायकों को **मातृत्व अवकाश** देने का प्रावधान भी शामिल है। आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमों को वापस लेने की बात भी कही गई है।
 
धरने को **विधायक पल्लवी पटेल** का भी समर्थन मिला था। पंचायत सहायकों की मांगों और सरकार की घोषणाओं के बाद आंदोलन समाप्त हो गया।

Related Articles

Comments

Back to Top