यूपी-112 मुख्यालय में वित्तीय साक्षरता एवं निवेशक जागरूकता सेमिनार आयोजित
अन्य खबरे Sep 10, 2026 at 08:47 PM , 17**लखनऊ, 10 सितंबर।** पुलिसकर्मियों को सुरक्षित निवेश, वित्तीय प्रबंधन और साइबर धोखाधड़ी से बचाव के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यूपी-112 मुख्यालय, गोमती नगर विस्तार स्थित ‘अभिव्यक्ति हॉल’ में **‘वित्तीय साक्षरता एवं निवेशक जागरूकता’** सेमिनार का आयोजन किया गया।
पुलिस महानिदेशक यूपी-112 **विनोद कुमार सिंह** के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन **नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (NSE)** एवं **भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI)** के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
सेमिनार में **सीएस श्रुति शर्मा, प्रभारी, एनएसई उत्तर प्रदेश** ने स्मार्ट इन्वेस्टमेंट, शेयर बाजार के बुनियादी सिद्धांतों, म्यूचुअल फंड, सेवानिवृत्ति योजना तथा सुरक्षित निवेश जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर पुलिसकर्मियों को व्यावहारिक जानकारी दी। साथ ही वित्तीय धोखाधड़ी से बचने और निवेश से जुड़े जोखिमों को समझने के संबंध में भी जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को बचत एवं निवेश के आधुनिक विकल्पों की जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें वित्तीय धोखाधड़ी और साइबर फ्रॉड से बचाव के प्रति सशक्त बनाना रहा। इस पहल के माध्यम से सरकारी एजेंसियों को वित्तीय रूप से जागरूक और साइबर-सुरक्षित समाज के निर्माण में सहयोग देने पर भी जोर दिया गया।
सेमिनार में यूपी-112 मुख्यालय के **समस्त राजपत्रित अधिकारियों, शाखा प्रभारियों और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों** ने प्रतिभाग किया। इसके अलावा यूपी-112 की सहयोगी संस्थाओं **M/s BEL एवं We Win** के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की।
कार्यक्रम के समापन पर पुलिस महानिदेशक यूपी-112 विनोद कुमार सिंह ने कहा कि दैनिक सेवा में व्यस्त रहने वाले पुलिसकर्मियों के **कल्याण और व्यक्तिगत वित्तीय सुरक्षा** की दृष्टि से इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम अत्यंत उपयोगी हैं। उन्होंने आयोजन को सराहनीय एवं महत्वपूर्ण पहल बताया।






_page-0001.jpg)




















Comments