कल्चर टैलेंट हंट कार्यक्रम आगामी 02 अक्टूबर से 25 दिसम्बर तक चलाकर युवाओं को पर्यटन से जोड़ा जायेगा

अन्य खबरे , 19

भारत सरकार स्तर पर लंबित परियोजनाओं एवं वित्तीय मामलों के लिए शीघ्र ही नई दिल्ली में बैठक आयोजित की जायेगी-जयवीर सिंह

लखनऊ: 09 सितम्बर, 2026

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि कल्चर टैलेंट हंट कार्यक्रम 02 अक्टूबर गॉधी जयंती के अवसर पर शुरू करके स्कूल एवं कालेजों के विद्यार्थियों को नवाचार एवं पर्यटन से जोड़ा जाए। इस प्रक्रिया का समापन भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल विहारी बाजपेयी के जन्मदिन के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन करके किया जाए। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को अपनी विरासत पर गर्व करने एवं ऐतिहासिक धरोहरों से जुड़ी कहानियॉ एवं अनुभव का अवसर देने का कार्य किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि विभाग में निर्माणाधीन कार्यों को आगामी नवम्बर, 2026 तक हरहाल में पूरा कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि भारत सरकार स्तर पर लंबित परियोजनाओं एवं वित्तीय मामलों के निस्तारण के लिए नई दिल्ली में शीघ्र ही संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक की जायेगी।
श्री जयवीर सिंह आज यहां पर्यटन भवन में संस्कृति एवं पर्यटन विभाग तथा उ0प्र0 ब्रजतीर्थ विकास परिषद की उपलब्धियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने संस्कृति भवन के निर्माण हेतु एलडीए एवं जिलाधिकारी लखनऊ से समन्वय कर शहीद पथ के पास लूलू मॉल के पीछे खाली पड़ी भूमि पर संस्कृति एवं पुरातत्व भवन का निर्माण किये जाने का निर्देश दिये। इसके अलावा भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के पक्ष में निःशुल्क 45 एकड़ अतिरिक्त भूमि के लिए कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने संस्कृति निदेशालय द्वारा यूपीपीसीएल को आवंटित 21 परियोजना तथा सीएनडीएस को आवंटित 13 परियोजना पर टेण्डर प्रक्रिया पूर्ण होने पर कार्य आरम्भ करने के निर्देश दिये।
श्री जयवीर सिंह ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में निर्माणाधीन रामलीला की चहारदीवारियॉ जहां पूर्ण हो चुकी हैं, उन्हंे रामलीला कमेटियों को हैंडओवर एवं टेकओवर कराने के निर्देश दिये। इसके अलावा उन्होंने 31 मार्च, 2026 तक जिन परियोजनाओं के निर्माण कार्य हेतु धनराशि आवंटित की गयी है, उनका सभी निर्माण कार्य माह नवम्बर तक प्रत्येक दशा में प्रारम्भ करने के सख्त निर्देश दिये। उन्होंने पर्यटन विभाग की समीक्षा करते हुए पूर्व की बैठकों में लिये गये निर्णयों के सापेक्ष अनुपालन की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने साइनेज पर्यटक सुविधा केन्द्र तथा समस्त पोर्टल के सुचारू संचालन हेतु एक सेल बनाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में 575 परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं, जिनमें शिलालेख और बारकोड व्यवस्थाओं का प्राविधान किया गया है।
बैठक में बताया गया कि इम्पैनल्ड आर्किटेक्ट जिनका कार्य संतोषजनक नहीं है उनकी जगह नवीन आर्किटेक्टों को इम्पैनल्ड किया जाए। उन्होंने कार्यदायी संस्थावार लंबित उपयोगिता प्रमाण पत्र एवं आर्किटेक्ट के लंबित देयकों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि जिनका कार्य संतोषजनक है उनका भुगतान सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा उन्होंने राही पर्यटक आवासगृहों को प्रबंधकीय संविदा पर संचालन की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने उ0प्र0 ब्रजतीर्थ विकास परिषद की पूर्ण परियोजनाओं का विभागवार समीक्षा की। इसके तहत 126 परियोजनाएं 48428.31 लाख रूपये की थीं। इसके अलावा 41941.990 लाख रूपये की 24 प्रगतिशील परियोजनाओं की भी समीक्षा की। 
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव पर्यटन एवं संस्कृति तथा धर्मार्थ कार्य श्री अमृत अभिजात, निदेशक एवं विशेष सचिव पर्यटन श्री मृदुल चौधरी, निदेशक संस्कृति श्री संजय कुमार सिंह, विशेष सचिव संस्कृति दीपा रंजन, एमडी श्री आशीष कुमार, पर्यटन सलाहकार श्री जे0पी0 सिंह, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अंजू चौधरी के अलावा सहायक निदेशक रेनू रंगभारती व तुहिन द्विवेदी सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Comments

Back to Top