*हज-2027 के चयनित यात्रियों की प्रथम चरण की मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस प्रमाण-पत्र के लिए अस्पताल निर्धारित*
अन्य खबरे Sep 05, 2026 at 06:15 PM , 18*लखनऊ, 05 सितम्बर, 2026*
हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा सर्कुलर-10 दिनांक 01 सितम्बर, 2026 में दिए गए निर्देशों के क्रम में हज-2027 के चयनित हज यात्रियों की प्रथम चरण की मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस प्रमाण-पत्र जारी किए जाने की प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
मुख्य चिकित्साधिकारी, लखनऊ द्वारा जनपद लखनऊ के चयनित हज यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस प्रमाण-पत्र जारी करने के लिए निर्धारित चिकित्सालयों को नामित किया गया है। चयनित हज यात्रियों को अपने क्रम संख्या एवं कवर नंबर के अनुसार निर्धारित चिकित्सालय में पहुंचकर मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस की प्रक्रिया पूरी करानी होगी।
निर्धारित व्यवस्था के अनुसार क्रम संख्या 1 से 200 (कवर नंबर UPF-202 से UPF-1260) के यात्रियों की स्क्रीनिंग डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) चिकित्सालय, लखनऊ में होगी। क्रम संख्या 201 से 400 (UPF-1262 से UPF-3276) के लिए बलरामपुर चिकित्सालय, लखनऊ निर्धारित किया गया है।
इसी प्रकार क्रम संख्या 401 से 550 (UPF-3277 से UPF-4724) के यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग लोकबंधु राज नारायण संयुक्त चिकित्सालय, कानपुर रोड, लखनऊ में, जबकि क्रम संख्या 551 से 700 (UPF-4725 से UPF-6500) के यात्रियों की स्क्रीनिंग रानी लक्ष्मी बाई संयुक्त चिकित्सालय, राजाजीपुरम, लखनऊ में होगी।
क्रम संख्या 701 से 800 (UPF-6501 से UPF-7514) के यात्रियों के लिए राजकीय संयुक्त टीबी एवं चेस्ट चिकित्सालय, ठाकुरगंज, लखनऊ तथा क्रम संख्या 801 से 889 (UPF-7517 से UPF-8473) के यात्रियों के लिए भाऊराव देवरस संयुक्त चिकित्सालय, महानगर, लखनऊ नामित किया गया है।
हज यात्रियों को सलाह दी गई है कि प्रथम चरण की मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस प्रमाण-पत्र के लिए hajcommittee.up.gov.in पर उपलब्ध सर्कुलर-10 के संलग्नक-1 में दिए गए निर्धारित प्रारूप को अपने साथ लेकर अपने क्रम संख्या एवं कवर नंबर के अनुसार निर्धारित चिकित्सालय में पहुंचें।
मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस प्रमाण-पत्र, अग्रिम जमा धनराशि की रसीद तथा अन्य आवश्यक अभिलेख हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट hajcommittee.gov.in पर लॉग-इन के माध्यम से 15 सितम्बर, 2026 तक अपलोड करना अनिवार्य है।
प्रथम चरण की मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस प्रमाण-पत्र वेबसाइट पर अपलोड करने के उपरांत हज यात्री प्रमाण-पत्र एवं जांच रिपोर्ट को अपने पास सुरक्षित रखें, ताकि द्वितीय चरण की मेडिकल जांच के समय आवश्यकता पड़ने पर प्रस्तुत किया जा सके।






_page-0001.jpg)




















Comments