विधानसभा से पूर्व भाजपा विधायक दल की बैठक, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया संबोधन

अन्य खबरे , 219

जयपुर। राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही प्रारंभ होने से पूर्व मंगलवार को हां पक्ष लॉबी में भाजपा विधायक दल की बैठक आयोजित की गई। बैठक को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संबोधित किया।
बैठक के प्रारंभ में पूर्व कैबिनेट मंत्री हेम सिंह भड़ाना एवं पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, डॉ. प्रेमचंद बैरवा, मंत्री परिषद के सदस्य एवं भाजपा विधायकगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top