मंत्री नरेंद्र कश्यप ने परिवार सहित मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, मुख्यमंत्री ने मंत्री की जुड़वा नातिनों को स्नेहपूर्वक खिलाया

जनपत की खबर , 269

लखनऊ, 14 जून 2025।

प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  नरेंद्र कश्यप ने शनिवार को लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ से परिवार सहित सौजन्य भेंट की।

भेंट के दौरान मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ ने आत्मीयता पूर्वक मंत्री नरेंद्र कश्यप के परिवार के साथ सौहार्द्रपूर्ण संवाद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंत्री कश्यप की जुड़वा नातिनों को गोद में उठाकर स्नेहपूर्वक खिलाया एवं उन्हें उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। 

मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि मैं  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हृदय से आभार प्रकट करता हूँ, जिन्होंने मेरे परिवार को अपने स्नेह और आशीर्वाद से अभिसिंचित किया। मुख्यमंत्री का यह आशीर्वाद हमारे लिए गौरव, ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

Related Articles

Comments

Back to Top