राष्ट्रीय लोक अदालत में 59 वादों का निस्तारण, 3.08 करोड़ रुपये का मुआवजा दिलाया गया

जनपत की खबर , 262

लखनऊ, 10 मई, 2025

सचिव, उच्च न्यायालय विधिक सेवा उपसमिति, लखनऊ, श्री मनोज पाण्डेय ने बताया कि माननीय वरिष्ठ न्यायमूर्ति ए० आर० मसूदी, अध्यक्ष, उच्च न्यायालय विधिक सेवा उपसमिति, लखनऊ के निर्देश पर आज माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद, लखनऊ में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में वादकारियों के बीच आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से कुल 59 वादों का निस्तारण किया गया। इसके फलस्वरूप पक्षकारों को कुल रूपए 3,08,48,508 (तीन करोड़ आठ लाख अड़तालीस हजार पांच सौ आठ रुपये) की धनराशि का मुआवजा प्रदान किया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top