*मधुमिता हत्याकांड के शूटर प्रकाश पांडे की मौत, पूर्व मंत्री अमरमणि के साथ हुई थी सजा*

अन्य खबरे , 419

लखनऊ।

चर्चित मधुमिता हत्याकांड के शूटर प्रकाश पांडे की शुक्रवार को मौत हो गई। पूर्व मंत्री और मामले में आरोपी अमरमणि त्रिपाठी के साथ ही प्रकाश पांडेय को आजीवन कारावास की सजा हुई थी। 

बृहस्पतिवार को लखनऊ के एक हॉस्पिटल में लिवर कैंसर से जूझ रहे प्रकाश पांडे की इलाज के दौरान मौत हो गई। रात में गोरखपुर के राजघाट में अंतिम संस्कार हुआ। बता दें कि 9 मई 2003 में लखनऊ में मधुमिता शुक्ला की हत्या हुई थी। शाहपुर इलाके में प्रकाश पांडे का घर है।

Related Articles

Comments

Back to Top