बेदी राम के मुकदमों के फास्ट ट्रायल के लिए चीफ जस्टिस को पत्र

जनपत की खबर , 237

लखनऊ।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने जखनिया विधायक बेदी राम के खिलाफ यूपी, राजस्थान तथा मध्य प्रदेश में पर्चा लीक के 8 मामलों में फास्ट ट्रायल के लिए भारत के मुख्य न्यायाधीश को पत्र भेजा है.

उन्होंने कहा कि जहां सुप्रीम कोर्ट में एमपी एमएलए के मामलों की सुनवाई के लिए प्रत्येक जिले में स्पेशल कोर्ट बनाते हुए उनकी त्वरित सुनवाई के आदेश दिए हैं, वहीं बेदी राम पर पर्चा लीक से संबंधित मुकदमें वर्ष 2009, 2010, 2012 तथा 2014 के हैं, जो 10 से 15 साल से लंबित हैं. लखनऊ सहित विभिन्न जिलों में इनमें तमाम मुकदमे अभी एमपी एमएलए कोर्ट को ट्रांसफर भी नहीं हुए हैं, जो स्पष्टतया आपत्तिजनक है.

अमिताभ ठाकुर ने भारत के मुख्य न्यायाधीश से इन तीनों प्रदेशों के मुख्य न्यायाधीश को इन मुकदमों को तत्काल एमपी एमएलए कोर्ट में ट्रांसफर करके उनकी त्वरित सुनवाई कराए जाने के निर्देश देने की प्रार्थना की है.

Related Articles

Comments

Back to Top