नीतीश के पलटी मारने के संबंध में पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन

अन्य खबरे , 342

लखनऊ।
आजाद अधिकार सेना ने नीतीश कुमार द्वारा एक बार फिर राजनीतिक पलटी मारे जाने के संबंध में आज विभिन्न जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया.

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कहा कि इस अवसर पर भारत के राष्ट्रपति और चुनाव आयोग को प्रत्यावेदन देकर राजनीतिक पार्टियों द्वारा सत्ता लाभ के लिए चुनाव पूर्व गठबंधन को तोड़े जाने को भी दल बदल कानून के अंदर लाए जाने की मांग की गई.

प्रत्यावेदन में कहा गया कि व्यक्तिगत दल बदल पर अंकुश पर्याप्त नहीं है, बल्कि सत्ता लाभ के लिए बार-बार नीतीश कुमार की तरह राजनीतिक पलटी मारना भी दल बदल का ही एक रूप है जो लोकतांत्रिक शुचिता के लिए और अधिक खतरनाक है.।

Related Articles

Comments

Back to Top