ट्विटर ने भारत में विनय प्रकाश को नियुक्त किया शिकायत अधिकारी

हेडलाइंस , 406

नई दिल्ली।
भारत सरकार और माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के बीच जारी तनातनी अब विराम लग सकता है। आखिरकार ट्विटर ने भारत के नए आईटी नियमों को मान लिया है। खास बात यह है कि ट्विटर नए आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव की चेतावनी देने के तीन दिन बाद ही कानून का पालन करते हुए भारत में अपना शिकायत अधिकारी नियुक्त किया है। ट्विटर ने विनय प्रकाश को भारत के लिए निवासी शिकायत अधिकारी नियुक्त किया है। कंपनी की वेबसाइट पर यह सूचना डाली गई है।भारत में नए सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) नियमों का अनुपालन करने में विफल रहने की वजह से ट्विटर लगातार विवादों के घेरे में थी। नए आईटी नियमों के तहत 50 लाख से अधिक प्रयोगकर्ताओं वाली सोशल मीडिया कंपनियों को तीन महत्वपूर्ण नियुक्तियां- मुख्य अनुपालन अधिकारी, नोडल अधिकारी और शिकायत अधिकारी की नियुक्ति करने की जरूरत है। ये तीन अधिकारी भारत के निवासी होने चाहिए।

Related Articles

Comments

Back to Top