दीपावली पर 8 नवंबर को नहीं लगेगा मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला
अन्य खबरे Nov 06, 2026 at 05:20 PM , 12**लखनऊ।** दीपावली पर्व के मद्देनजर प्रदेश में 8 नवंबर 2026 (रविवार) को आयोजित होने वाला मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में शासन की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार, दीपावली के त्योहार के दिन चिकित्सकों, विशेषज्ञों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी लगाने में होने वाली असुविधा तथा मेले में मरीजों और लाभार्थियों की संख्या बेहद कम रहने की संभावना को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला प्रत्येक रविवार को प्रदेश के स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित किया जाता है। इस मेले के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श और विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। शासन ने संबंधित अधिकारियों को 8 नवंबर को मेला स्थगित रखने के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है।






_page-0001.jpg)




















Comments