जब रेल मंत्री को उनके कार्यालय में कालेज के जूनियर मिला तो रेल मंत्री ने बुला कर गले लगाया..कहा आप मुझे सर नही बॉस बोलेंगे.
राष्ट्रीय Jul 11, 2021 at 09:35 AM , 384नयी दिल्ली।
अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को कार्यालय में अपने सहयोगियों से मुलाकात की। रेलमंत्री का अपने सहयोगियों से मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव अपने सहयोगियों से कह रहे हैं कि 'बहुत बढ़िया काम करेंगे, खूब मजा आएगा..जिंदगी में लगे कि हां, मजा आया।'
इस दौरान रेल मंत्रालय के एक कर्मचारी ने मंत्री से अपने दूसरे सहयोगी की तरफ से इशारा करते हुए कहा, 'हमलोग कल बात कर रहे थे कि हमारे यह सहयोगी उसी कॉलेज से पढ़े हैं, जहां से आपने पढ़ाई की है।' यह बात सुनकर रेलमंत्री काफी खुश हो जाते हैं और हाथ से इशारा कर इंजीनियर को अपने करीब आने के लिए कहते हैं। इसके बाद वो कहते हैं कि 'आओ-आओ गले लगते हैं।'
वीडियो में नजर आ रहा है कि रेलवे इंजीनियर, नए मंत्री के गले लगता है और फिर वहां मौजूद अन्य कर्मचारी ताली बजाकर उनका अभिवादन करते हैं। इस पर रेलमंत्री ने कहा- 'आओ गले लगते हैं। रेलमंत्री वैष्णव ने यह भी कहा, 'हमारे कॉलेज में जूनियर सीनियर को सर नहीं बॉस बोलता है, तो आप मुझे बॉस बोलेंगे…?'






_page-0001.jpg)






















Comments