खुले गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

हेडलाइंस , 320

नयी दिल्ली। दिल्ली के टिकरी कलां इलाके में रविवार की रात एक खुले गोदाम में भीषण आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग (डीएफएस) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है। डीएफएस के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि इलाके की पीवीसी मार्केट में आग लगने के बारे में रात करीब आठ बजकर 35 मिनट पर जानकारी मिली।
आग एक खुले इलाके में बने हुए गोदाम में लगी जोकाफी बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है। अब तक किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है। डीएफएस के निदेशक के मुताबिक आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की 40 गाड़ियों के अलावा 200 से अधिक कर्मचारियों को तैनात किया गया है।

Related Articles

Comments

Back to Top