टीएफआई के वार्षिक सम्मेलन में जुटेंगे देशभर के शिक्षक 5 अक्टूबर को लखनऊ में होगा टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया का वार्षिक सम्मेलन

अन्य खबरे , 13

लखनऊ। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीएफआई) का वार्षिक सम्मेलन एवं स्थापना दिवस समारोह 5 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा।
 
टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. दिनेश चन्द्र शर्मा ने बताया कि इस वर्ष वार्षिक सम्मेलन एवं स्थापना दिवस समारोह की मेजबानी का दायित्व उत्तर प्रदेश को मिला है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
 
सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों से शिक्षक प्रतिनिधि शामिल होंगे।
 
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री संजय सिंह ने बताया कि सम्मेलन में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इनमें पुरानी पेंशन बहाली, टीईटी की अनिवार्यता से मुक्ति तथा शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त किए जाने सहित अन्य मुद्दे प्रमुख रूप से शामिल हैं। सम्मेलन में इन विषयों पर चर्चा के साथ भविष्य की रणनीति भी तय की जाएगी।
 
आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। सम्मेलन में देशभर से आए शिक्षक प्रतिनिधि शिक्षा और शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे।

Related Articles

Comments

Back to Top