रसिक दुलारी शरण की मौत पर राधा केली कुंज ट्रस्ट ने जताया शोक
अन्य खबरे Oct 04, 2026 at 12:10 PM , 14**पुलिस जांच में पूर्ण सहयोग का भरोसा, श्रद्धालुओं से अफवाहों से बचने की अपील**
**वृंदावन।** 25 सितंबर को ‘गुरु कृपा कुंज’ परिसर में साधक दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण की हुई मृत्यु पर श्री हित राधा केली कुंज ट्रस्ट ने गहरा शोक व्यक्त किया है। ट्रस्ट की ओर से जारी संदेश में मृतक के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की गई।
ट्रस्ट ने कहा कि पूरे मामले की पुलिस जांच में संस्था की ओर से हरसंभव सहयोग किया जा रहा है। साथ ही पुलिस प्रशासन से मामले की **निष्पक्ष, तथ्यात्मक और पारदर्शी जांच** किए जाने की अपेक्षा जताई गई है।
ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं और साधकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अपुष्ट जानकारी पर भरोसा न करें। जांच पूरी होने तक अफवाहों, अनुमानों अथवा अपुष्ट तथ्यों के आधार पर बयानबाजी से बचने का आग्रह किया गया है।
ट्रस्ट ने कहा कि किसी भी प्रकार के अपुष्ट प्रचार-प्रसार से पूज्य महाराज जी अथवा आश्रम की छवि प्रभावित नहीं होनी चाहिए। सभी श्रद्धालुओं से संयम और धैर्य बनाए रखने की अपील की गई है।
ट्रस्ट की ओर से यह संदेश **3 अक्टूबर** को जारी किया गया।






_page-0001.jpg)




















Comments