*भारतीय पायलट कैप्टन स्मित माच्छर की हालत में तेजी से सुधार, भारतीय राजदूत ने की हॉस्पिटल जाकर पायलट से मुलाकात की*

जनपत की खबर , 12

लखनऊ।
अबूधाबी UAE में भारत के राजदूत डॉ दीपक मित्तल ने बुधवार को दुबई एयरलाइंस संबंधित जहाज के कैप्टेन पायलट के साथ मिड-एयर फ्लाइट के को-पायलट के द्वारा चाकूबाजी से प्रहार की घटना और उनकी गंभीर घायल स्थिति के प्रति भारतीयों को अपडेट में बताया है कि दुबई-फ्लाइट में कॉकपिट के भीतर की घटना में घायल हुए कैप्टन स्मित मच्छार की हालत स्थिर है और वे तेजी से ठीक हो रहे हैं। राजदूत ने कहा कि UAE में कैप्टन मच्छार और उनके परिवार से मुलाकात की और पाया कि कैप्टन पायलट का मनोबल ऊंचा है। राजदूत ने कहा, वे खुलकर बात कर रहे थे, मुस्कुरा और हंस रहे थे, जो हमारे लिए और सबसे बढ़कर उनके परिवार के लिए बहुत बड़ी राहत की बात थी। कैप्टन को अच्छा इलाज मिल रहा है और भारतीय दूतावास UAE के स्वास्थ्य अधिकारियों के लगातार संपर्क में है।

Related Articles

Comments

Back to Top