भारतीय मोमिन फ्रंट पार्टी ने किया गरीब, असहाय और लाचार लोगों के बीच गर्म कपड़े, कंबल का वितरण
राष्ट्रीय Dec 13, 2020 at 06:51 PM , 658हाजीपुर :- हाजीपुर शहर के नुनगोला स्थित एस.के.एस अस्पताल के प्रांगण में भारतीय मोमिन फ्रंट पार्टी के द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हाजीपुर शहर के गरीब, असहाय और लाचार लोगों के बीच गर्म कपड़े तथा कंबल वितरण किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर के जाने - माने होम्योपैथिक चिकित्सक सह भारतीय मोमिन फ्रंट पार्टी बिहार प्रदेश के उपाध्यक्ष डॉ.अजीम अंसारी ने किया। डॉ. अजीम अंसारी ने अपने वक्तव्य में कहा कि मानव सेवा के जज्बे से हर साल गरीबों में गर्म कपड़े, कुछ होम्योपैथिक दवाइयों के साथ जरूरत की कुछ आवश्यक वस्तुओं को गरीब लाचार और असहाय लोगों के बीच वितरण करने से मुझे बहुत खुशी मिलती है और दिल को सुकून मिलता है, क्योंकि मानव सेवा भी ईश्वर का इबादत है। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय मोमिन फ्रंट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. महबूब आलम ने कहा कि भारतीय मोमिन फ्रंट पार्टी एक राजनीतिक पार्टी है जिसका एकमात्र उद्देश्य समाज के सभी जाति धर्म और मजहब के बीच के गरीब, लाचार और असहाय लोगों के साथ समाज के सबसे अंतिम पायदान के लोगों के हक और अधिकारों की रक्षा करना है। आज इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करने के लिए गरीब, लाचार और असहाय लोगों के बीच उनके जरूरत की चीजों का वितरण किया जा रहा है। वहीं होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया हाजीपुर इकाई (वैशाली) के जिला सचिव डॉ. यू. एस. गौतम ने कहा कि हमारे समाज में सेवा सबसे बड़ा धर्म है, उसमें भी निर्धन, असहाय और लाचार लोगों को आप चाहे जिस तरह भी सेवा दे सकें, उन्हें देना चाहिए और यह समाज के लिए सकारात्मक कार्य है। चाहे वो कोई भी एसोसिएशन, सामाजिक संगठन या राजनीतिक पार्टी ही क्यों ना हो ? सेवा की भावना और जरूरतमंदों की सेवा करना एक अच्छी पहल है।
इस कार्यक्रम में डॉ. विजय कुमार, डॉ. गयासुद्दीन, अमीरुद्दीन, मोहम्मद शाहनवाज, राकेश कुमार पटेल, शिवकुमार, अर्जुन पासवान, कबीर आलम, मास्टर जमील अहमद, हाशिम अंसारी, मोतिउर रहमान, एम इजहार, मोहम्मद जमीरउद्दीन, महमूद आलम वफा नजमी समेत अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।






_page-0001.jpg)






















Comments