फर्जी आईबी का डीआईजी बनकर इस्कॉन मंदिर के गेस्टहाउस में जबरन रुकने व पुलिस पर रौब गांठने वाला आरोपी गिरफ्तार

अन्य खबरे , 333

जहीर आलम की रिपोर्ट
वृंदावन।
फर्जी आईबी का डीआईजी बनकर इस्कॉन मंदिर के गेस्टहाउस में जबरन रुकने व पुलिस पर रौब गांठने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में किया पेश ।
वृंदावन में नव वर्ष मनाने आए एक सख्स को गेस्ट हाउस में रूम लेने के लिए इंटेलिजेंस ब्यूरो का डीआईजी बनकर हनक दिखाना भारी पड़ गया, 
दरअसल मूल रूप से कलकाता और हाल में हरियाणा के गुड़गांव निवासी अभिजीत कर ने खुद को आईबी का डीआईजी बता कर इस्कॉन मंदिर के गेस्ट हाउस में दबाव बनाकर रुकने का प्रयास किया। बात यहीं नही रुकती जब शिकायत पर पुलिस पहुंची तो शातिर व्यक्ति पुलिसकर्मियों पर भी रोब गांठते हुए उनका ट्रांसफर कराने की बात कहते हुए धमकाने लगा। 
विवाद बढ़ने पर पुलिस आरोपी को शनिवार रात पकड़ कर कोतवाली ले आई, थाने में पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। 
इस मामले में रमनरेती चौकी प्रभारी दुष्यंत कौशिक ने आरोपी के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया। 
जिसके बाद पुलिस ने रविवार को आरोपी का चालान कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Related Articles

Comments

Back to Top