स्वचालित रोटी मशीन का पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारं

अन्य खबरे , 347

अयोध्या।

-खिड़की अलीबाग स्थित गुरुद्वारा में निशुल्क भोजन वितरण के लिए लगाई गई स्वचालित रोटी मशीन


अयोध्या खिड़की अली बेग स्थित गुरुद्वारा दुख निवारण में स्वचालित रोटी मशीन का शुभारंभ रविवार को पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विजय गुप्ता द्वारा किया गया।इससे पहले गुरु चरणों में अरदास की । प्रसाद वितरित करने के बाद रोटी बनाने का कार्य शुरू हुआ। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विजय गुप्ता ने कहा वैसे तो हमेशा से ही
 सिख समाज मानव सेवा में निरंतर लगा हुआ है और कहा भी गया है कि नर सेवा ही नारायण सेवा है इसी कथन को आत्मसात करने का काम गुरुद्वारा दुख निवारण कर रहा है समिति के पदाधिकारियों की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है वहीं सचिव प्रतिपाल  सिंह पाली ने बताया कि गुरुद्वारा में रोजाना सैकड़ों लोगों का लंगर तैयार होता है। यह मशीन गुरुद्वारा दुख निवारण के सहयोग से खरीदी गई है  जो कि 1 घंटे में 700 रोटी बनाती है इस मशीन का उद्देश्य प्रमुख रूप से गुरुद्वारे में हर जगह लंगर पहुंचाने का है आपको बता दें कि  गुरुद्वारा दुख निवारण में अयोध्या जिले की पहली मशीन सनशाइन इंडस्ट्रीज नोएडा द्वारा गुरुद्वारा परिसर में संचालित की गई इससे लोगों में उत्साह है इस मशीन के लगने से उसरू स्थित गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज के समक्ष प्रतिदिन चल रहे हैं निशुल्क भोजन वितरण में भी काफी सुविधा मिलेगी। यह मशीन रोटी बैंक के रूप में संचालित होगी साथ ही राम नगरी में परिक्रमा में, रामनवमी में, विभिन्न धार्मिक पर्वों में इस मशीन द्वारा प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी किया जाएगा इस दौरान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से
गुरचरण सिंह, उजागर सिंह, अमित सिंह मिल्कीपुर, राहुल वैश्य, अमनदीप सिंह विसी समेत अन्य लोग मौजूद रहे

Related Articles

Comments

Back to Top