30 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार

जनपत की खबर , 368

लखनऊ ! गोसाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक युवक को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ किया गिरफ्तार पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गोसाई पुलिस शांति व्यवस्था हेतु क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी कि तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक के पास हाथ में प्लास्टिक की पिपिया में अवैध कच्ची शराब लिए हुए मौजूद है गोशाई पुलिस मुखबिर के बताए हुए स्थान पर जा पहुंची जहां पर संदिग्ध एक युवक अपने घर के सामने हाथ में प्लास्टिक की पिपिया लिए हुए दिखाई पड़ा युवक पुलिस को देखते ही वह भागने का प्रयास करने लगा लेकिन पुलिस ने उसे दौड़ाकर मौके पर ही दबोच लिया नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम जगमोहन पुत्र साहिबदीन सिटकिहा कला मजरा धौरहरा थाना गोसाईगंज बताया जामा तलाशी के दौरान युवक के पास से प्लास्टिक की पिपिया में 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया गोसाईगंज पुलिस युवक को थाना लेकर आई आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया

Related Articles

Comments

Back to Top