**अलीनगर सुनहरा स्कूल की मुख्य सड़क बदहाल, कीचड़ और जलभराव से बच्चों का आवागमन मुश्किल**
अन्य खबरे Sep 23, 2026 at 06:55 PM , 64**लखनऊ।** अलीनगर सुनहरा स्थित बेसिक विद्यालय की मुख्य सड़क इन दिनों बदहाली का शिकार है। बारिश के बाद सड़क पर जगह-जगह कीचड़ और जलभराव होने से विद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सड़क की स्थिति इतनी खराब है कि बच्चों को कीचड़ भरे रास्ते से होकर विद्यालय पहुंचना पड़ता है। फिसलन के कारण बच्चों के गिरने तथा कपड़े और जूते खराब होने की आशंका बनी रहती है। वहीं, सड़क पर जमा गंदे पानी और कीचड़ के चलते आसपास भी अस्वच्छता का माहौल बना हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दिनों में समस्या और गंभीर हो जाती है। विद्यालय में पढ़ने वाले छोटे बच्चों के लिए यह रास्ता विशेष रूप से परेशानी का कारण बना हुआ है। अभिभावकों ने संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन से सड़क की मरम्मत, जलनिकासी की व्यवस्था तथा कीचड़ की समस्या से स्थायी निजात दिलाने की मांग की है।
**ग्रामीणों और अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय तक पहुंचने वाला रास्ता सुगम और सुरक्षित होना जरूरी है, ताकि बच्चों को स्कूल आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।**






_page-0001.jpg)




















Comments