ओणम के कारण केरल में फिर बढ़े कोविड के मामले, 30% का उछाल
हेडलाइंस Aug 26, 2021 at 05:47 PM , 173नई दिल्ली।
केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में पिछले 24 घंटों में लगभग 30% की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है. एक दिन में 31,000 से अधिक संक्रमित मिले हैं. राज्य सरकार ने इस बढ़ोत्तरी के लिए ओणम को जिम्मेदार ठहराया है. राज्य में 19.03% की पॉजीटिविटी रेट के साथ 215 मौतें दर्ज की गई हैं.
राज्य में कल कोरोना के 31,445 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 38,83,429 हो गई जबकि कोरोना से मौत का आंकड़ा 19,972 हो गया.
एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि एर्नाकुलम जिले में सर्वाधिक 4,048 मामले दर्ज किए गए, इसके बाद त्रिशूर में 3,865, कोझीकोड में 3,680, मलप्पुरम में 3,502, पलक्कड़ में 2,562, कोल्लम में 2,479, कोट्टायम में 2,050, कन्नूर में 1,930 अलाप्पुझा में 1,874, तिरुवनंतपुरम में 1,700, इडुक्की में 1,166 पठानमथिट्टा में 1,008 और वायनाड में 962 हैं.






_page-0001.jpg)





















Comments