AMU पोस्टर विवाद पर केंद्रीय मंत्री नकवी का बयान- ऐसा करने वाले गुंडे मवाली, होगी सख्त कार्रवाई

हेडलाइंस , 184

नई दिल्ली।
देश के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन पर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कुलपति तारिक मंसूर की तरफ से शोक जताने के बाद कैंपस में हुई पोस्टरबाजी के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है. केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा है कि ऐसा काम करने वाले गुंडे मवाली हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसा करने वाले अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्र नहीं हो सकते. उन्होंने ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात भी कही. नकवी ने कहा कि ये छोटी मानसिकता के लोगों का काम है, कल्याण सिंह जी सभी समाज में बराबर लोकप्रिय थे लेकिन कुछ लोग ऐसा कर के गलत संदेश देना चाहते हैं.

गौरतलब है कि एएमयू के कुलपति तारिक मंसूर के कल्याण सिंह के‌ निधन पर शोक जताने पर कुछ लोगों ने कैंपसे में कुलपति के विरोध में पोस्टर लगाकर उनकी निंदा की थी. कैंपस में हिंदी, इंग्लिश और उर्दू में पोस्टर लगा कर कहा या कि एएमयू कुलपति मंसूर की ओर से कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करना शर्मनाक है, क्योंकि सिंह बाबरी विध्वंस की घटना में मुख्य पात्र थे. शोक संवेदना व्यक्त कर कुलपति ने समुदाय बल्कि यूनिवर्सिटी की भावनाओं को भी आहत किया है.

कुलपति की शोक संवेदना ने न केवल पूरे अलीगढ़ यूनिवर्सिटी के छात्रों को शर्मिंदा किया है बल्कि इसकी ऐतिहासिक परम्पराओं को भी ठेस पहुंचाया है जो न्याय और निष्पक्षता में विश्वास .रखती है. यूनिवर्सिटी के छात्र कुलपति के इस शर्मनाक व्यवहार की निंदा करते हैं. कुलपति ने एक ऐसे पार्टी के नेता सपोर्ट किया है जो अपने निहित स्वार्थ फासिज्म का समर्थन करती है.

Related Articles

Comments

Back to Top