परिवहन विभाग के आरटीओ दफ्तर में अधिकारियों ने किया वृक्षारोपण ।

हेडलाइंस , 132

*विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आरटीओ रामफेर द्विवेदी ने बताया कि हमारे विभाग के द्वारा जुलाई माह तक 500 वृक्षों का वृक्षारोपण शहीद पथ रोड पर कराया जाएगा ।*  

*विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आरटीओ दफ्तर कार्यालय में एआरटीओ अखिलेश द्विवेदी आरटीओ संजय गुप्ता आर आई उमेश मालवीय जी समेत अन्य कर्मचारियों ने मिलकर किया वृक्षारोपण* 

*आरटीओ रामफेर द्विवेदी ने वृक्षारोपण के दौरान परिसर में फैली गंदगी को देखकर सफाई कराने के दिए निर्देश*

ए,के, दुबे
लखनऊ । परिवहन विभाग के राजधानी स्थित ट्रांसपोर्ट नगर कानपुर रोड आरटीओ दफ्तर कार्यालय में विश्व पर्यावरण के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर  दफ्तर के आरटीओ रामफेर द्विवेदी, एआरटीओ अखिलेश द्विवेदी, एआरटीओ संजय गुप्ता, आर आई उमेश, मालवीय जी समेत अन्य कर्मचारियों ने मिलकर कार्यालय में पांच वृक्षों का वृक्षारोपण किया। वही इस वृक्षारोपण के अवसर पर आरटीओ रामफेर द्विवेदी ने बताया कि जुलाई माह तक शहीद पथ रोड पर हमारे विभाग के द्वारा 500 वृक्षों का वृक्षारोपण कराया जायेगा । वही वृक्षारोपण कराने के दौरान आरटीओ साहब ने प्रशिक्षण मैदान में फैली गंदगी व लगे कि कूड़े के ढेरों को देखकर साफ सफाई कराने के सख्त निर्देश भी कर्मचारियों को दिए ।

Related Articles

Comments

Back to Top