*नोएडा ,गौतमबुद्ध नगर में मौत का तांडव जारी, आज 12 लोगों की कोरोना से मौत और 903 नए मामले, देखिए पूरी रिपोर्ट -*

हेडलाइंस , 224

नोयडा।

जनपद गौतमबुद्ध नगर में कोरोना का कहर रूकने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार की शाम तक जिले में 12 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हुई है। इसके अलावा जनपद में कोरोना के बुधवार को 903 नए मरीज और आ गए है। जनपद में कोविड-19 संक्रमण की वजह से अब तक मरने वाले लोगों की संख्या 192 हो गई है। बुधवार को जिले से 588 लोग उपचार के दौरान ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं।

*अब तक 38 हजार के लोगों कोरोना संक्रमित हुए*

जनपद में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या अब 38,519 तक पहुंच गई है। कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का हाल बेहाल है। उन्हें यहां के सरकारी और निजी अस्पतालों में उपचार के लिए बेड नहीं मिल रहा है। लोग निस्सहाय सी स्थिति में इधर से उधर-भटक रहे हैं। यहां के कई अस्पतालों में मरीजों को ऑक्सीजन नहीं मिल रहा है।

*आज 903 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि*

गौतमबुद्ध नगर के जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि बुधवार की शाम तक कोरोना वायरस से संक्रमित 903 मरीज पाए गए है। अब जिले के विभिन्न अस्पतालों में 7202 मरीजों का उपचार चल रहा है। जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि अब तक जनपद में 31,125 मरीज उपचार के दौरान ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि 38,519 मरीज अब तक जिले में कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। 

*11 दिनों के भीतर 92 लोगों की मौत*

बुधवार को जनपद में 11 लोगों की मौत कोविड-19 संक्रमण की वजह से हो गई है। जनपद में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या तक तक 192 तक पहुंच गई है। जिसमें पिछले 11 दिनों के भीतर ही 92 लोगों की मौत कोरेाना वायरस से हुई है। विगत कुछ दिनों में कोरोना वायरस के संक्रमण में तेजी आई है। कोरोना से हालत लगातार बेकाबू होती जा रही है। रोजाना काफी लोगोें की मौत कोरोना वायरस से हो रही हैं। सैकड़ों लोगों की मौत उनके परिजनों के सामने हो रही है। लेकिन कोई चाहकर भी अपनों की मदद नहीं कर पा रहा है ।।

Related Articles

Comments

Back to Top