*नोएडा में दर्दनाक हादसा : चालक की लापरवाही से बस में बैठा व्यक्ति खिड़की से निकलकर सड़क पर गिरा, इलाज के दौरान तोड़ा दम -*
हेडलाइंस Apr 28, 2021 at 03:51 PM , 178नोयडा।
नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के महामाया फ्लाईओवर के पास तेज गति से जा रही एक प्राइवेट बस डिवाइडर पर चढ़ गई। इस घटना में बस में बैठी एक सवारी खिड़की से निकलकर सड़क पर गिर गया। जिन्हें गंभीर चोट आई। उपचार के लिए उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि बीती रात को एक कंपनी की स्टाफ बस सेक्टर-67 स्थित फैक्ट्री से दिल्ली में अपने स्टाफ के लोगों को छोड़ने जा रही थी। बस चालक तेजी और लापरवाही से वाहन चला रहा था। महामाया फ्लाईओवर के पास बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। इस घटना में बस के अंदर बैठे 40 साल का सुरेंद्र राम बस की खिड़की तोड़ते हुए बाहर जा गिरे।
पुलिस ने बताया कि उन्हें गंभीर हालत मे एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।






_page-0001.jpg)





















Comments