*नोएडा के डीएम,तेज तर्रार आईएएस अफसर सुहास एल वाई ने सीएमओ को दी चेतावनी -*

हेडलाइंस , 188

नोयडा।

मरीज के परिजनों के साथ ठीक व्यवहार करने को कहा

गलत व्यवहार रहने पर सख्त एक्शन की दी चेतावनी

अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की कमी से कोरोना संक्रमित मरीज दम तोड़ रहे हैं. कई मरीज के परिजन रेमडेसिविर की खोज में मेडिकल स्टोर के चक्कर लगा रहे हैं. नोएडा में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसमें मरीज के परिजन सीएमओ (चीफ मेडिकल ऑफिसर) के सामने गिड़गिड़ा रहे हैं, उनके पांव पकड़ रहे हैं कि किसी तरह उन्हें रेमडेसिविर की डोज मिल जाए. नोएडा के डीएम सुहास एल वाई ने इस वीडियो को संज्ञान में लेते हुए सीएमओ को मरीज के परिजनों के साथ अच्छा व्यवहार करने की चेतावनी दी है. उन्होंने चेताते हुए कहा है कि अगर सीएमओ का व्यवहार ठीक नहीं रहा तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी.…।।

Related Articles

Comments

Back to Top