**SIR को लेकर INDIA ब्लॉक की अहम बैठक, चुनाव आयोग के मुद्दे पर बनी संयुक्त रणनीति**

जनपत की खबर , 20

 **नई दिल्ली, 30 सितंबर।** नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में बुधवार को INDIA ब्लॉक के प्रमुख विपक्षी दलों की अहम बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती और निर्दलीय राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल समेत विभिन्न विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए।
 
बैठक में **विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों** पर चर्चा हुई। करीब साढ़े तीन घंटे चली बैठक के बाद विपक्षी दलों ने इन मुद्दों पर संयुक्त रूप से आगे की रणनीति तय करने की जानकारी दी।
 
बैठक के बाद विपक्षी नेताओं ने **2 से 8 अक्टूबर तक ‘सेव डेमोक्रेसी’ मार्च** आयोजित करने और 6 अक्टूबर को विपक्षी सांसदों द्वारा चुनाव आयोग तक मार्च निकालने की घोषणा की। साथ ही अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में राष्ट्रपति से मुलाकात कर अपनी मांगें रखने की योजना भी बताई गई।
 
INDIA ब्लॉक ने SIR से संबंधित लंबित मामलों पर सुप्रीम कोर्ट से शीघ्र सुनवाई का आग्रह करने की बात भी कही। बैठक में चुनाव में बैलेट पेपर के इस्तेमाल की मांग को लेकर भी विपक्षी दलों की ओर से चर्चा हुई।
 
गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने SIR को लेकर अलग-अलग विचारों और टिप्पणियों को संस्थागत विचार-विमर्श का सामान्य हिस्सा बताया है तथा कहा है कि उसके आदेश वैधानिक प्रक्रिया के अनुरूप हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top