महोबा में ग्राम विकास अधिकारी पर रिश्वत मांगने के आरोप, प्रधानों ने CM पोर्टल पर की शिकायत; अधिकारी ने बताया निराधार

जनपत की खबर , 144

महोबा।
उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद में ग्राम विकास अधिकारी पर ऑडिट और भुगतान के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप लगे हैं। इस संबंध में कई ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए मामले की जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। हालांकि आरोपित ग्राम विकास अधिकारी ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
चरखारी विकास खंड की ग्राम पंचायत अकठौहां के प्रधान काशी प्रसाद श्रीवास ने शिकायत में आरोप लगाया है कि पंचायत द्वारा कराए गए विकास कार्यों के भुगतान के बदले कमीशन की मांग की जा रही है। आरोप है कि कमीशन न देने पर भुगतान रोका जा रहा है। प्रधान का कहना है कि संबंधित अधिकारी का पूर्व में रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद उन्हें निलंबित किया गया था। बाद में बहाली के पश्चात वे पुनः खुलेआम रिश्वत की मांग कर रहे हैं।
प्रधान ने यह भी आरोप लगाया कि ऑडिट के नाम पर अब तक 95 हजार रुपये लिए जा चुके हैं और अब डेढ़ लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की जा रही है।
वहीं बम्हौरी बेलदारन ग्राम पंचायत की महिला प्रधान के पति रामसिंह पाल ने भी ग्राम विकास अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि चरवाहों के भुगतान, हैंडपंप मरम्मत सहित अन्य कार्यों के भुगतान में भी कमीशन की मांग की जा रही है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
उधर, आरोपित ग्राम विकास अधिकारी सादाब खान ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि ग्राम प्रधान मनमाने ढंग से भुगतान कराने का दबाव बना रहे हैं। नियमों के अनुसार भुगतान न करने पर उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह जुलाई महीने से तैनात हैं और पूर्व में हुए भुगतानों को लेकर दबाव बनाया जा रहा है। जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी।
फिलहाल मामला मुख्यमंत्री पोर्टल पर पहुंच चुका है और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो 

Related Articles

Comments

Back to Top